मध्य प्रदेश

दो ट्रकों में टक्कर, चार लोग जिंदा जले, कटर से ट्रक को काटकर निकाले शव

रीवा में नेशनल हाईवे पर हादसा

रिपोर्टर : राधेश्याम साहू
रीवा। एमपी के रीवा में दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रकों में आग लग गई। हादसे में चार लोग जिंदा जल गए। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसके बाद कटर से ट्रक को काटकर शवों को बाहर निकाला जा सका।
घटना शनिवार शाम 5:30 बजे चोरहटा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 पर हुई। एक ट्रक उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से सतना की तरफ आ रहा था। दूसरा ट्रक रीवा से प्रयागराज की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू चलाया।
पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के केबिन एक-दूसरे से फंस गए। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। मौके पर तीन फायर ब्रिगेड और दो क्रेन मशीन बुलवाई गईं। करीब दो घंटे में एक लाश निकाली जा सकी है। शव बुरी तरह झुलस गए हैं। उनकी पहचान नहीं की जा सकी है।
रीवा जोन के डीआईजी साकेत पांडे ने बताया कि रीवा बायपास पर हादसा हुआ है। केबिन एक-दूसरे में फंसने के कारण दिक्कत आई। भीड़ ने ट्रक में से कुछ लोगों की चीख सुनी थी। थोड़ी देर बाद आवाज शांत हो गई। ट्रक में और भी ज्यादा लोग हो सकते हैं। फिलहाल तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button