डीजल बचाने के लिए घाट में ट्रैक्टर किया न्यूटल अनियंत्रित होकर पलटा, दो गंभीर घायल, रैफर

ड्राइवर की लापरवाही से बड़ा हुआ हादसा
ब्यूरो चीफ : राशिद मीर
रायसेन। रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से है जहां पर ट्रैक्टर चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है ट्रैक्टर चालक ने डीजल बचाने के लिए घाट में ट्रैक्टर को न्यूटल किया और घाट में न्यूटल ट्रेक्टर ने तेज गति पकड़ ली. ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर बीच सड़क पर पलट गया हादसे में ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर पर बैठा एक नाबालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 100 की मदद से दोनों घायलों को सुल्तानगंज अस्पताल लाया गया जिसे प्राथमिक उपचार की बाद दोनों घायलों के लिए सागर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
आपको बता दे कि भारकच्छ से ट्रैक्टर ट्राली में यज्ञशाला निर्माण के लिए बांस और लकड़ी की बल्लियां भरकर सागर जा रहा था। स्टेट हाईवे 15 पर मडिया गुसांई गांव के पास लंबा घाट देखकर ड्राइवर ने डीजल बचाने के लिए ट्रैक्टर को न्यूट्रल कर दिया. हादसे में ट्रैक्टर चालक प्रदीप पिता मल्लू कहार उम्र 25 वर्ष वही एक सोलह वर्षीय नाबालिक विकास पिता अंग्रेज कहार दोनो निवासी भारकच्छ हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए है।



