सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंदपुरम में गुरु पूर्णिमा उत्सव समारोह का आयोजन पं. शिवनारायण शास्त्री के मुख्य आतिथ्य में किया गया। विशेष अतिथि के रूप में पं.कमलेश शास्त्री, समिति अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, संस्थापक सदस्य राकेश भार्गव एवं एडवोकेट टेकसिंह लोधी, अनिल शास्त्री, बृजेश शास्त्री शामिल हुए। पधारे हुए अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती प्रणवाक्षर ओम एवं भारत माता की पूजा अर्चना की गई ।अतिथियों का परिचय विद्यालय के आचार्य रितिक तिवारी के द्वारा कराया गया, अतिथियों का स्वागत विद्यालय के आचार्य पुष्पेंद्र वैष्णव एवं पुष्पेंद्र तिवारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवनारायण शास्त्री ने अपने उद्बोधन में गुरु के महत्व के बारे में समझाया, एवं बताया कि हमारे जीवन में उनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। गुरु के प्रकार एवं सात प्रकार की भक्ति को समझाया। कमलेश शास्त्री ने गुरु की महिमा तथा गुरु की उपयोगिता के महत्व को समझाया। राकेश भार्गव ने गुरु की उपयोगिता तथा अंधकार से उजाले की ओर ले जाने की बात बताई। समिति के सदस्यों के द्वारा विद्यालय के प्राचार्य शिवराज सिंह चौधरी का सम्मान किया। अतिथियों के द्वारा आचार्य, दीदी एवं सेवक सेविकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सभी भैया बहिन एवं आचार्य दीदी उपस्थित रहे ।



