मध्य प्रदेश
मध्यान्ह भोजन में मनमानी, मेन्यू के अनुसार दिए जाने की शिकायत

रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया । जिले की तहसील चंदिया ग्राम भलवार स्कूल माध्यमिक उच्च विद्यालय भलवार मध्यान्ह भोजन मेन्यू के हिसाब से नहीं दिया जा रहा है। यहां कई बार देखा गया कि मेन्यू के हिसाब से मध्यान्ह नहीं दिया जाता है। ग्रामीण कई बार वहां जाकर बोल भी और कई बार समाचार पत्रों में मामले को उजागर किया गया इसके बावजूद भी कोई अधिकारी और समूह वाले सुधारने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन समूह वालों के ऊपर जल्द से जल्द कार्रवाई करें और बच्चों को मेन्यू के अनुसार से मध्यान्ह उपलब्ध हो सके।



