मध्य प्रदेश

बेगमगंज में घर-घर शुरू हुआ समग्र आधार लिंकिंग ई केवाईसी अभियान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । समस्त किसानों एवं भूमि स्वामियों की ई केवाईसी किए जाने के अभियान के चलते अब राजस्व अमला नगरीय क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचल में गांव- गांव घर-घर दस्तक देकर ईकेवाईसी कर रहा है ।
राजस्व अमला किसानों एवं भूमि स्वामियों की समग्र आधार भूमि एवं भूमि स्वामियों के खसरा नंबरों से लिंकिंग करने के लिए घर-घर दस्तक दे रहा है ।
जनजागृति के लिए कोटवारों के द्वारा पूर्व में मुनादी करा दी गई थी । साथ ही नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में कैंप लगाकर ईकेवाईसी की जा रही है । इसके बावजूद भी किसानों एवं भूमि स्वामियों में उदासीनता देखी गई ओर वह अपनी ईकेवाईसी कराने के लिए कैंप में नहीं पहुंच रहे हैं ।निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से अब राजस्व विभाग द्वारा ईकेवाईसी करवाने के लिए डोर -टू – डोर घर-घर दस्तक दी जा रही है।
इसके अतिरिक्त ऑनलाइन साइट पर भी यह काम किया जा रहा है लेकिन नेट समस्या के चलते काम में थोड़ी देरी जरूर हो रही है। फिर भी राजस्व अमला युद्ध स्तर पर इस कार्य को पूर्ण करने के लिए जुटा हुआ है ।
तहसीलदार एसआर देशमुख ने बताया कि बेगमगंज तहसील में 52149 का लक्ष्य निर्धारित था । लेकिन अभी तक 22222 भूमि स्वामियों का केवाईसी हो सका है । शेष बच्चे 29927 किसानों एवं भूमि स्वामियों की ईकेवाईसी किए जाने का अभियान युद्ध स्तर पर जारी है ।
हमें हर हाल में निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करना है ताकि किसानों को पीएम सम्मान निधि सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button