मध्य प्रदेश

शिशु मंदिर में चल रहे 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन

सिलवानी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सरस्वती नगर सिलवानी में सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान की योजना अनुसार चल रहे 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व वंदना प्रार्थना कर किया गया। समर कैंप का प्रतिवेदन कैंप की संयोजिका सुशीला सराठे दीदी द्वारा रखा गया और बहिनों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी एवं उनके द्वारा बनाये गए विभिन्न प्रकार के आर्ट एंड क्राफ्ट संबंधित मॉडल कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक वरिष्ठ समाजसेवी बृजमोहन विश्वकर्मा द्वारा कहा गया कि यह कार्यक्रम देखकर मन प्रफुल्लित हो उठा और हमारा बचपन याद आ गया। विद्यालय के व्यवस्थापक सुरेंद्र रघुवंशी द्वारा भैया बहिनों से बात चीत करते हुए कहा कि आज कौशल के क्षेत्र में हमारा देश आगे बढ़ रहा है, कौशल के नित्य नए नए उपयोग किए जा रहे है विद्यालय द्वारा समर कैंप के माध्यम भैया बहिनों के कौशल को निखारने उत्तम प्रयास किया है।
कार्यक्रम के अंत में सभी भैया बहिनों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथि, अभिभावक एवं कार्यक्रम में संलग्न प्रशिक्षकों का विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण जैन द्वारा माना गया । सभी ने कार्यक्रम की सराहना की इस अवसर पर बीएसी गोविंद नामदेव, समिति सदस्य किशोर सिंह शेखावत, विद्यालय प्राचार्य मयंक लाहौरी दीदी, वन्दना यादव, नीतू विश्वकर्मा, रूपवती यादव सहित समस्त आचार्य परिवार और भैया बहिन व उनके अभिभावक उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button