मध्य प्रदेशराजनीति

मोहन सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव हेतु कांग्रेस ने प्रभारी नियुक्त किए

16 दिसंबर भोपाल जाने के लिए अब ब्लॉकों में होगी तैयारी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिला कांग्रेस अध्यक्ष करणसिंह चौहान ने बताया है कि मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार की वादा खिलाफी बढ़ते हुए भ्रष्टाचार अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यकों महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, किसानों की समस्याएं बढ़ती हुई बेरोजगारी एवं अत्यंत ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में दिनांक 16 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजे से जवाहर चौक भोपाल से विधानसभा का घेराव करने के लिए पैदल मार्च किया जाएगा।
तदसंबंध में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी की सहमति से जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस जनों को पहुंचाने हेतु सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को कटनी जिले के ब्लॉक एवं फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन का प्रभारी बनाया गया है ।
जिसमें कटनी शहर ब्लॉक क्रमांक 1 मिथलेश जैन पूर्व जिला अध्यक्ष, मुड़वारा ब्लॉक रमाकांत पाठक पूर्व जिला अध्यक्ष, बहोरीबंद ब्लॉक सौरभ सिंह पूर्व विधायक, सलीमनाबाद उप ब्लॉक सुनील मिश्रा पूर्व विधायक, ढीमरखेड़ा ब्लॉक विजय राघवेंद्र सिंह पूर्व विधायक, बड़वारा ब्लॉक गुमान सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, कटनी शहर ब्लॉक क्रमांक 2 प्रियदर्शन गौर पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला सेवा दल राकेश जैन पूर्व प्रदेश महामंत्री, बरही उप ब्लॉक अमित शुक्ला अध्यक्ष अधिवक्ता संघ, जिला युवा कांग्रेस मनु दीक्षित प्रदेश प्रतिनिधि, जिला महिला कांग्रेस पदमा शुक्ला प्रदेश प्रतिनिधि, बाकल उप ब्लॉक डॉक्टर केएल जैन वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विजयराघवगढ़ ब्लॉक विजय पटेल पूर्व अध्यक्ष, बिलहरी उप ब्लॉक राम नरेश त्रिपाठी अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, NSUI विवेक पांडे पूर्व प्रदेश सचिव, सिंगोड़ी उप ब्लॉक श्याम तिवारी पूर्व प्रदेश सचिव, कांग्रेस पार्षद दल रागिनी गुप्ता नेता प्रतिपक्ष, माधव नगर ब्लॉक राजा जगवानी कार्यकारी अध्यक्ष, प्रेम बत्रा कोषाध्यक्ष शहर कांग्रेस, रीठी ब्लॉक महेंद्र जैन कार्यकारी अध्यक्ष को प्रभारी बनाया गया है सभी प्रभारी से ब्लॉकों में आयोजित बैठक में भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button