कॉंग्रेस ने जलाया मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला

धरना प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन, मंत्री का मांगा इस्तीफा जिला कॉंग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन किया
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला कॉंग्रेस कमेटी दमोह ने मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा सार्वजनिक रूप से आम जनता को भिखारी शब्द से निरूपित करने के विरोध में स्थानीय बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मंत्री को तत्काल पद से बर्खास्त कर मांगी मांगने की बात कही गई वही कॉग्रेस द्वारा मंत्री का पुतला दहन किया गया।
जिला प्रभारी पूर्व मंत्री हर्ष यादव सह प्रभारी सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा सार्वजनिक रूप से प्रदेश की जनता को भिखारी निरूपित किया है। उन्होंने कहा कि जहां भी मंत्री पहुचते है वहां जनता ज्ञापन देने के नाम पर सौगातों की भीख मांगने के लिए कटोरा आगे कर देते है, निश्चित रूप से मंत्री पटेल का उक्त कथन निंदनीय एवं घोर आपत्तिजनक है। मंत्री पटेल के आम जनता को सार्वजनिक रूप से भिखारी निरूपित करने पर प्रदेश की जनता एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से घोर आपत्ति की गई है। जगह जगह आम जनता द्वारा मंत्री पटेल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने तथा मंत्री मंडल से हटाने के संबंध में प्रदर्शन किये जा रहे है। जिला कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतनचंद जैन, पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि लोकतंत्र में मंत्री बनने के पहले विधायक होना पड़ता है और विधायक बनने के लिए आम जनता के बीच में जाकर उनके हाथ पैर जोड़कर उनसे वोट मांगा जाता है जो अपने आप में एक तरह से वोट की भीख मांगने वाला काम है। लेकिन जनता लोकतंत्र की रक्षा के लिए किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को जो चुनाव लड़ रहा है उसे अपमानित नहीं करती है, लेकिन खेद है कि मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा सार्वजनिक रूप से आम जनता को भिखारी कहे जाने पर कोई अफसोस व्यक्त नहीं किया है उल्टे हठधर्मिता दिखाते हुए कह रहे है कि उनका कथन एकदम सही है । पूर्व विधायक प्रताप सिंह, राव बृजेन्द्र सिंह ने कहा ने भी मंत्री पटेल के बयान की निंदा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं समस्त कॉंग्रेस जन यह मांग करते है कि प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल को आम जनता से सार्वजनिक रूप से भिखारी कहे जाने के संदर्भ में माफी मांगने के लिए निर्देशित किया जाये तथा उन्हें तत्काल मंत्री मंडल से हटाए जाने की कार्यवाही की जाये जो कि लोकतंत्र की रक्षा एवं प्रदेश की जनता के सम्मान एवं स्वाभिमान को बनाये रखने में महत्वपूर्ण होगा। धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन में जिला कांग्रेस कॉम कमेटी के जिला प्रभारी पूर्व मंत्री हर्ष यादव, सह प्रभारी सुरेन्द्र रघुवंशी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतनचंद जैन, पूर्व विधायक अजय टंडन, पूर्व विधायक प्रतापसिंह जबेरा, पूर्व विधायक स्नेहलता हजारी हटा, मनु मिश्रा, तिलक सिंह, लक्ष्मण सिंह, महेंद्र प्रताप बघावाले, प्रदीप खटीक, राव बृजेन्द्रसिंह, शैलेंद्र खटीक अध्यक्ष नगर पालिका हटा, बसंत कुशवाहा, संजय चौरसिया, परम यादव, लालचंद राय, रजनी ठाकुर, राव लाखनसिंह, शमीम कुरैशी, तुलाराम यादव नगर परिषद अध्यक्ष तेंदूखेड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष अमरसिंह राजपूत, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, राजा रौतेला, जीशान पठान, आशीष पटेल गोविंद तिवारी, अखिलेश सोनी, रघुनाथ यादव, मुख्तार जाफरी, दिनेश रैकवार, मंजीत यादव, वीरेंद्र चौबे, पप्पू कसौटिया, रमेश राठौड़, अजय जाटव, कृष्ण यादव तेंदूखेड़ा, अभिषेक यादव, बिंदु पटोटिया, मानक अहिरवार, सलीम बैटरी, मुकेश रोहिदास, अरविंद अवस्थी, आकाश पाठक, जगदीश पटेल, एके चिश्ती, शाहरुख खान, इम्तियाज बाबू चौहान, संजयसिंह, हरिराम रघुवंशी, रघुवीर सिंह, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, लवकुश ठाकुर, दिनेश दुबे, धनीराम गौड़, अरुण मिश्रा, अमर राजपूत, अमित नामदेव, राजेश यादव, खिल्लू ठाकुर, जावेद खान सहित बड़ी संख्या में कॉग्रेस जन की उपस्थिति रही।



