मध्य प्रदेश
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध मे काग्रेस पार्टी का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया, उमरिया पान
उमरियापान। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती प्रियंका गांधी को उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तार करने के विरोध में कटनी जिला शहर/ ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को सुबह 11 बजे अहिंसा चौक (कटनी पुलिस थाने के बाजू में) धरना/ प्रदर्शन किया जावेगा । कटनी शहर एवम ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह एवं राकेश जैन कक्का ने कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ नेताओं, विधायक,बपूर्व विधायक, पूर्व महापौर, नगर निगम व पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों समेत समस्त कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावे।