मध्य प्रदेश

दीवानगंज हॉस्पिटल के गैर हाजिर डॉक्टरों को सीएमएचओ ने थमाए शोकाज नोटिस

कलेक्टर को दीवानगंज अस्पताल के लापरवाह डॉक्टरों की ग्रामीणजनों ने की थी शिकायत, कार्रवाई से डॉक्टरों सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों में मची हड़कंप
रिपोर्टर : शिवलाल यादव रायसेन
रायसेन। लगातार शिकायतें सामने आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में लचर स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के उद्देश्य से लापरवाह डॉक्टरों, स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों पर शिकंजा शुरू कर दिया गया है। जब दीवानगंज कस्बे के लोगों ने शासकीय अस्पताल दीवानगंज में अक्सर डॉक्टर गायब रहते हैं। जिससे गरीब लोगों खासतौर से महिलाओं को समय पर सरकारी अस्पताल में इलाज की सुविधाएं मुहैया नहीं हो पातीं।कई दफे तो मरीजों की जान पर आफत खड़ी हो जाती है। जबकि इस सांची विस क्षेत्र का नेतृत्व मप्र के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी करते हैं। स्वास्थ्य मंत्री का सरकारी डॉक्टरों पर ऐसा लगता है कि जरा सा भी खौफ नहीं है।
कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे को दीवानगंज क्षेत्र के लोगों की शिकायत मिली कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टर अक्सर अपनी डयूटी से मुंह मोड़कर घण्टों गायब हो जाते हैं ।जिससे मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर दुबे के निर्देशानुसार अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
सांची बीएमओ राजश्री तिड़के को भेजा जांच कार्यवाही करने ….
साँची विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दीवानगंज में स्वास्थ्य कर्मियों के अनुपस्थित रहने तथा एक प्रसूता महिला द्वारा इलाज के लिए इंतजार करने की जानकारी प्राप्त होने पर कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे ने तत्काल सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री को प्रसूता महिला का शीघ्र उपचार सुनिश्चित कराने और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ खत्री ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि खण्ड चिकित्सा अधिकारी सांची राजश्री तिड़के को शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज भेजा गया। जहां महिला नर्स एवं आया/दायी उपस्थित थीं । परंतु कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं था। नियमानुसार खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा पंचनामा बनवाया गया। अनुपस्थित डॉक्टर समेत स्वास्थ्य कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है । वहीं शासन के नियमानुसार संबंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए वरिष्ठ कार्यालय को लिखा जा रहा है।
एक बार फिर प्रसूति महिला के प्रति कलेक्टर दुबे ने दिखाई दरियादिली…
ईमानदार छवि मिलनसार लगनशील व कर्मठ सेवा भावना के धनी कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने एक बार फिर दीवानगंज अस्पताल में इलाज के लिए इधर उधर भटक रही एक प्रसूति महिला के प्रति दरिया दिली दिखाई।उस गर्भवती महिला को न बल्कि समय पर इलाज जांच की सुविधा उपलब्ध कराई। बल्कि ड्यूटी से गायब एक डॉक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कराया है।

Related Articles

Back to top button