45 हजार का ईनामी अपराधी किस्सू उर्फ़ किशोर तिवारी को अयोध्या से किया गिरफ्तार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि कुख्यात स्थायी वारांटी किस्सू उर्फ़ किशोर तिवारी को अयोध्या से गिरफ्तार किया गया । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उत्तरप्रदेश के अयोध्या में रामलला के दर्शन करने की इच्छा लेकर पहुंचे मध्यप्रदेश के एक कुख्यात बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोपी का नाम किस्सू तिवारी है जिसके ऊपर पुलिस ने 45 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था । पुलिस लंबे समय से आरोपी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी की तलाश कर रही थी लेकिन वो पुलिस को चकमा दे रहा था । अब एमपी पुलिस ने उसे पकड़कर अपने साथ लेकर आ रही है ।
रामलला के दर्शन करने पहुंचा था किस्सू
कटनी का किस्सू तिवारी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया । विभिन्न धाराओं में स्थाई वारंटी और 45 हजार रुपये के इनामी बदमाश उप्र पुलिस की सहायता से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया । वह श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा था । कटनी और जबलुपर दोनों जिलों की पुलिस हत्या सहित अन्य मामलों में किस्सू की तलाश में जुटी हुई थी । इसी कड़ी में उसके अयोध्या में होने की सूचना मिली तो पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सहायता से उसे धरदबोचा।
सोमवार को बनाई रणनीति, मंगलवार को मिली सफलता
45 हजार रुपये का ईनामी बदमाश किस्सू उर्फ किशोर तिवारी की गिरफ्तारी के लिए एक दिन पहले ही सोमवार को जबलपुर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह और कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने दोनों जिलों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली थी । दूसरे दिन मंगलवार को किस्सू तिवारी के उप्र के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया गया ।
एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पांच टीम बनाई गई थी । ये पांचवी टीम थी । जिसमे रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव, झिंझरी चौकी प्रभारी महेंद्र जायसवाल, बड़वारा थाना प्रभारी कौशल किशोर द्विवेदी शामिल थे। मुखबिर सूचना पर अयोध्या से गिरफ्तार किया गया ।



