मध्य प्रदेश

भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रयासों से ग्राम पंचायत कोंडा कला पूर्ण शराबबंदी का प्रस्ताव पारित

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत जबेरा में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं जबेरा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ सुजान सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत के कोंडा कला में पूर्ण शराबबंदी प्रस्ताव पारित किया गया ।
ग्राम पंचायत के लोगों ने बताया कि शराब गांव में उपलब्ध होने के कारण गांव के 70 परसेंट लोग शराब के आदी हो चुके थे महिलाएं परेशान थी गांव में दहशत का माहौल रहता था एवं शराब के कारण कई लोगों की मौतें भी हो चुकी हैं इन्हीं समस्याओं को लेकर सरपंच रचना/जितेंद्र राय, सचिव प्रशांत विश्वकर्मा, पूर्व सरपंच द्वारका सिंह एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश राय एवं संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं पंचायत के वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग से कोंडा कला पंचायत में पूर्ण शराबबंदी का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

Related Articles

Back to top button