हेल्थ
घर घर पिलाई गई छोटे बच्चों को पोलियो की दवा

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्थानीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा छोटे छोटे बच्चो को पोलियो निरोधक दवा पल्स पोलियो पहले दिन बूथो पर पिलाई गई तथा दूसरे दिन मंगलवार को जन स्वास्थ्य रक्षकों नर्सो कर्मचारियाें के माध्यम से घर-घर जाकर पिलाई गई।
स्वास्थ्य विभाग व्दारा बताया गया है की पोलियो जैसी बच्चो की घातक बीमारी का खतरा अभी टला नही हैं बच्चों के भविष्य व स्वास्थ्य को देखते हुए सजगता के साथ सभी छोटे चोटे बच्चो को पल्स पोलियो की दवाओं अवश्य पिलवाये तभी हम इससे छुटकारा पा सकते है।



