कृषिमध्य प्रदेश

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव

4290 रुपए एमएसपी पर कोदो-कुटकी खरीदने का ऐलान
भोपाल । एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद दिल्ली पहुंचे। उन्होंने संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के शुभारंभ में एमपी आने के लिए न्योता दिया। सीएम ने बताया कि उन्होंने हां भी की है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में सीएम ने कोदो-कुटकी का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर खरीदी कराने की मांग की। शिवराज ने तत्काल अफसरों के साथ बैठक की, और 4290 रुपए एमएसपी पर कोदो-कुटकी खरीदने का ऐलान किया।
सीएम बोले- MSP में कोदो-कुटकी छूट गई थी
शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- आज मैं मप्र की तरफ से कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने उनके ऑफिस आया था। हमारे विषय थे जिनपर कुछ निर्णय भी हुए। श्री अन्न की हमारे राज्य की फसल कोदो कुटकी एमएसपी में छूट गई थी। रागी उसकी बराबरी की फसल है उसके बराबर एमएसपी में लाने का सुझाव दिया है।

Related Articles

Back to top button