उप जेल में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । स्थानीय उप जेल में सेंट थॉमस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिस्टर शेर्ली रही एवं जेलर कमल किशोर कोरी, फादर सिजो जतेली फादर जॉर्ज, संस्था की प्राचार्या सिस्टर मरीना, सिस्टर क्लारा, वरिष्ठ शिक्षक मनोज शर्मा, मिस रानू शर्मा, मिस राखी जैन, उदय लोधी उपस्थित रहेl ईश्वर की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गईl इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां गीत नाटक आदि प्रेरणादायक गतिविधियां आयोजित की गई, मुख्य अतिथ ने कैदियों को समाज की मुख्य धारा में लौटने और सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया l अंत में जेलर कमल किशोर कोरी ने बताया कि ऐसे आयोजन कैदियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और समाज में पुनः सम्मान पूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा देने के लिए किए जाते हैं। कार्यक्रम के अंत में फादर सिजो चतेली ने सभी का आभार व्यक्त किया l



