मध्य प्रदेश
कंस्ट्रक्शन का नाम प्रज्ञा, चल रही बाइक रिपेयरिंग की दुकान
पंचायत में लग रहे रेत, गिट्टी. लोहा, ईट, सीमेंट के फर्जी बिल
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के ग्राम पंचायत तेजगढ़ में एक फर्जी वेंडर प्रज्ञा कंस्ट्रक्शन चल रहा है जिसमें कंस्ट्रक्शन के नाम पर अनेको पंचायतो में रेत, गिट्टी, लोहा, सीमेंट, ईट के फर्जी बिल लगाकर सरपंच सचिव की मिली भगत से शासन प्रशासन को मिलने वाले टैक्स की चोरी की जा रही है । मौका स्थल पर वेंडर कंस्ट्रक्शन के स्थान पर मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चल रही है जबकि पंचायत में बिल बिल्डिंग मटेरियल के नाम से लगाकर 5 से 6% कमीशन लिया जा रहा है और शासन को मिलने वाले टैक्स की चोरी की जा रही है अब देखना होगा कि शासन प्रशासन में बैठे अधिकारी इस मामले क्या कार्रवाई करते हैं ?




Your blog is a testament to your passion for your subject matter. Your enthusiasm is infectious, and it’s clear that you put your heart and soul into every post. Keep up the fantastic work!