मध्य प्रदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में दीक्षांश समारोह संपन्न

सिलवानी । शनिवार को विद्या भारती मध्य भारत प्रान्त द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर सिलवानी में कक्षा 12 का दीक्षांश समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे वीर शिवाजी शिक्षण समिति सदस्य दीपक शुक्ला और मनीष गौर संस्था प्राचार्य मयंक लाहौरी उपस्थित रहे l सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जलन एवं सरस्वती पूजन के पश्चात् कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ l कार्यक्रम का संचालन कक्षा एकादश की बहिन पूर्वी रघुवंशी अतिथि स्वागत भैया सोयम लोधी, मोनिका गौर, पलक भार्गव द्वारा किया गया l कक्षा द्वादश के भैया बहिनो द्वारा अनुभव कथन सुनाये गये। कार्यक्रम मे भैया बहिनो के सफल जीवन की कामना की गईं l सुशीला दीदी ने भैया बहिनो को आशीष वचन दिए एवं कार्यक्रम का आभार विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य देवेंद्र दुबे ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में सभी आचार्य परिवार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button