मध्य प्रदेश
दामिनी चौरसिया का संविदा शिक्षक वर्ग 1 मे चयन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया, उमरिया पान
उमरियापान । संविदा शिक्षक वर्ग 1 मे बायोलॉजी विषय में उमरिया पान निवासी दामिनी चौरसिया का चयन हुआ है। उन्हें छिंदवाड़ा के शासकीय स्कूल में पोस्टिंग मिली है। दामिनी चौरसिया ने मध्यप्रदेश में 268 रैंक हासिल किए। दामिनी चौरसिया नवोदय विद्यालय बड़वारा से पढ़ाई की। बीएससी, एमएससी होम साइंस कॉलेज जबलपुर से डिग्री प्राप्त की एवं बीएड डीएड की डिग्री कटनी कॉलेज से अर्जित की । अभिभावक यशोदाबाई चौरसिया (नानी) , सुभाष चौरसिया (मामा) ने बताया की दामिनी चौरसिया हायर सेकेंडरी नवोदय विद्यालय बड़वारा से शिक्षा प्राप्त की है। दामिनी चौरसिया ने अपने विद्यालय, अभिभावक , समाज एवं उमरिया पान का नाम रोशन किया। इनकी उपलब्धियों पर परिवार जन एवं शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित की ।



