मध्य प्रदेश

पशुओं के गले में रेडियम का पट्टा पहनाया

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । एक और देखा जा रहा है कि मूक पशु बेसहारा जो आए दिन मच्छरों से बचने के लिए रोड पर बैठे रहते हैं और उनके मालिक हैं जो जब तक गाय दूध देती है अपने घर में रखते हैं और जैसे ही दूध देना बंद कर देती है आवारा पशु की तरह रोड पर छोड़ देते हैं रोड पर बैठे रहने से आए दिन यातायात भी बाधित होता है इसके साथ ही कई बार रोड पर बैठे मवेशियों को वाहन चोटिल भी कर देते हैं कई बार देखा गया है कि रोड पर निकलने वाले वाहन के नीचे पशु आ जाते हैं जिससे कई बार घायल हो जाते हैं एवं यहां तक कीवाहन के नीचे आने से मर भी जाते हैं अगर नगर परिषद मुनादी कराती है कि अपने पशुओं को घर पर बांधो नहीं तो कार्रवाई करेंगे कोई पशु मालिक नहीं आता इसके विपरीत कोई वहां रोड पर बैठे पशुओं को घायल कर जाता है तो वाहन मालिक से पैसे वसूलने कई पशु मालिक रोड पर आ जाते हैं इसी को देखते हुए आज विंध्यवासिनी माइनिंग वर्क एलएलपी रेत कंपनी के द्वारा नायब तहसीलदार आकाश डहाके की मौजूदगी में रोड पर बैठे पशुओं के गले में रेडियम का पट्टा पहनाया जिससे कि रोड पर बैठे पशुओं को वाहन ड्राइवर दूर से ही देख ले और आसानी से अपना वाहन निकाल ले, जिससे कि कोई भी जानवर इसकी चपेट में ना आ सके।

Related Articles

Back to top button