क्राइम

बहू ने ससुर को मारा चाकू, मौत, भोजन बनाने को लेकर हुआ था विवाद

औबेदुल्लागंज | एमपी के रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज से रिश्ते को तार तार करने वाला जघन्य अपराध की घटना सामने आई है।ग्राम तामो में भोजन बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद बहू ने ससुर के पेट में चाकू मार दिया। घायल हालत में ससुर को पहले औबेदुल्लागंज अस्पातल लाया गया।
यहां से उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर ससुर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद बहू फरार हो गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश डाल रही है ।
औबेदुल्लागंज थाना प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि तामोट गांव में 50 वर्षीय रामसिंह जाटव ने अपनी बहू से खाना बनाने के लिए बोला तो वह बहस करने लगी। बहस इतनी ज्यादा बड़ी कि बहू सुनीता बाई ने ससुर के पेट में चाकू मार दिया।
ससुर को भोपाल रेफर किया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई है। इसके बाद मृतक की बहू के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। वह घटना बाद से बहू फरार हो गई है। थाना प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि मृतक का बेटा रुपसिंह अपने साथ काम करने वाली सुनीता को चार महीने पहले घर पर ले आया था। वह उसे पत्नी के रूप में रखे हुए थे।
हत्या की घटना को अंजाम देने वाली सुनीता के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके।

Related Articles

Back to top button