दो युवकों के शव मिले, क्षेत्र में फैली सनसनी, बिजली करेंट लगने से हादसे की आशंका

सिलवानी । पुलिस थाना सिलवानी क्षेत्र की चौकी जैथारी के ग्राम जुझारपुर के पास दो युवकों के शव मंगलवार की रात्रि में मिलने की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची। दोनो शवो को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया है। दोनो युवकों की पहचान हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गेश आदिवासी पिता संतोष आदिवासी निवासी नूरपुरा, सियाराम आदिवासी पिता हनुमत सिंह आदिवासी निवासी जैथारी दोनो की उम्र लगभग 22 साल के शव ग्राम जुझारपुर में मंगलवार की रात्रि में मिले थे। और घटना स्थल से कटर और पिलास भी मिले हैं। सियाराम आदिवासी इलेक्ट्रिक मोटर बाईडिंग का कार्य करता है। और उनकी खेती ग्राम जुझारपुर में है, जो कि वीरान ग्राम है। आशंका जताई जा रही है कि पहले एक युवक को करेंट लगा होगा, उसे बचाने में दूसरे युवक को भी करेंट लग गया होगा। घटना पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। दोनो के शवो को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया है, बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शवो को परिजनो को सौप दिए गए है
एसडीओपी अनिल मौर्य ने बताया कि दोनो युवकों की बिजली करेंट लगने से मौत हुई है। और घटना पांच दिन पुरानी है, पोस्टमार्टम के बाद शवो को परिजनो को सौप दिए है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।



