क्राइम

विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष और एक अन्य साथी पर तलवार से जानलेवा हमला

रायसेन । जिले के गैरतगंज नगर में सोमवार की रात तीन युवकों ने दो युवकों पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने में एकत्र हो गए और फिर सागर-भोपाल मार्ग ओर चक्काजाम कर दिया।
मामला बढ़ता देख पुलिस और प्रशासन के अधिकारी थाने पहुंचे, रायसेन से भी पुलिस बल गैरतगंज रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार गैरतगंज में सोमवार की रात लगभग साढ़े दस बजे नाई की दुकान में शेविंग करा रहे विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष पंकज सेन और हर्ष कुशवाहा पर बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। और तीनो ही हमलावर तलवार से हमला करके भाग गए।
घायलों को तत्काल सिविल हॉस्पिटल गैरतगंज लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन जिला अस्पताल किया गया रेफर। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी।
बाइक से भागे तीनों हमलावरों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है।
लव जिहाद जैसे मामलों पर सक्रिय थे विश्व हिन्दू परिषद नगर अध्यक्ष पंकज सेन। घटना की खबर फैलते ही लोग सड़कों पर आ गए और थाने पहुंच कर सड़क पर जाम लगा दिया।

Related Articles

Back to top button