नेशनल हाईवे 43 में जगह-जगह हुए जानलेवा गड्ढे

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । नेशनल हाईवे रोड में विलायत कला से चंदिया तक के बीच में कम से कम 6 जगह पर जानलेवा गड्ढे हो चुके हैं। लेकिन जिम्मेदार लोग चाहे वह शासन प्रशासन के हो या कोई भी इन जगहों से आए दिन गुजरते हैं लेकिन किसी का भी ध्यान इन टूटी हुई सड़कों पर केंद्रित नहीं हो रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री सोमनाथ गुप्ता (फुर्री सेठ) की अगुवाई में 1033 में शिकायत की गई जिसकी कंप्लेंट नंबर 11143320 है लेकिन अब देखा यह जाता है कि इस कंप्लेंट के आधार पर काम कब से चालू हो रहा है यह बहुत ही खतरनाक गड्ढे हैं जो कि दो गड्ढे महानदी ब्रिज के ऊपर ही हैं जो कि किसी भी दिन किसी भी बड़ी दुर्घटना का अंजाम दे सकते हैं। सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि विलायत कला क्षेत्र के अधिकतम स्कूली बच्चे इसी सड़क से होते हुए चंदिया पढ़ने जाते हैं एवं विलायत कला पेट्रोल पंप का आना-जाना ग्रामीणों का 24 घंटे बना ही रहता है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि कंप्लेंट के आधार पर निर्माण कार्य अति शीघ्र चालू हो जिससे राहगीरों को आवागमन किसी प्रकार परेशानियों का सामना ना करना पड़े।



