राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर प्रशिक्षण में स्वयंसेवकों स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में प्राचार्य आरती धुर्वे के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा चौरसिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर ग्राम भनपुरा कला के प्राथमिक विद्यालय में इस शिविर में स्वयंसेवकों और कार्यक्रम अधिकारियों अभिलाषा चौरसिया के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई, जो कि स्वस्थ समाज की दिशा में एक सकारात्मक कदम है । स्वयंसेवकों को उनकी शारीरिक स्थिति के प्रति जागरूक करना और किसी भी संभावित स्वास्थ्य समस्या की प्रारंभिक पहचान करना था। इस दौरान चिकित्सकों ने ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, हृदय गति आदि की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया । इसके अलावा, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और व्यायाम के महत्व पर भी चर्चा की गई । इस प्रकार के शिविर न केवल नेतृत्व कौशल विकसित करने में सहायक होते हैं, बल्कि समाज सेवा के माध्यम से युवा वर्ग को जागरूक और उत्तरदायी नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी करते हैं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गण, कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा चौरसिया व स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।



