मध्य प्रदेश
विधायक ने सुनी क्षेत्र के लोगों की समस्याएं, लगाया जन समस्या शिविर, तुरन्त कराएं निराकरण
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत ने उत्कृष्ट मैदान के परिसर में क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्याओं को लेकर जन सुनवाई की
जिसमें रायसेन से आए बिजली विभाग के अधिकारियों से तुरंत निराकरण करने के लिए कहा।
वही लोगों ने कृषि विभाग, कृषि उपज मण्डी, पीडब्ल्यूडी, खाद वितरण को लेकर शिकायतें की और खाद को लेकर अपनी परेशानी बताई जिस पर रामपालसिंह ने विभाग के अधिकारियों को शीघ्र समस्याएं निराकरण करने के निर्देश दिए । इसके अलावा लोगों की विभिन्न समस्याओं का भी निराकरण किया गया।
शिविर के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र ठाकुर, नगर मण्डल अध्यक्ष कमल साहू, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष जगदीश लोधी सहित कई जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



