बरगी दांयी तट नहर में पानी छोडने की मांग. जिससे किसानों की खेती हो सके
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान क्षेत्र से गुजरी बरगी परियोजना की नर्मदा दांयी तट मुख्य नहर इन दिनों सूखी पडी हुई है। जिससे क्षेत्र के किसानों को मूंग व उडद की सिंचाई में भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इस संबंध में किसान सतीश चौरसिया ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा की नर्मदा अदाएं तट की मुख्य नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है जिसके कारण ग्रीष्म काल की फसल उड़द एवं मूंग की सिंचाई नहीं हो पा रही जिसके चलते किसानों को पानी की अत्यधिक आवश्यकता इसी समय है और विभाग ने अभी तक नहर में पानी नहीं छोड़ा
। जिसके कारण किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा और उमरिया पान के आसपास क्षेत्र के सभी टिब्यूब बेलों और पेयजल सप्लाई ट्यूब बेलो मैं भी वाटर लेवल कम हो गया है। जिसके चलते ग्राम में पानी की त्राहि-त्राहि मची हुई है। जिस कारण से किसान भी चिंतित नजर आ रहे हैं क्योंकि अभी मूंग उड़द की खेती चल रही है जिस कारण किसानों को भी पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नर्मदा दांए तट की मुख्य नहर में कम से कम 2 फीट पानी बना रहे ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि किसानों एवं ग्राम वासियों को पानी की सुविधा मिल सके किसानों की मांग है कि इस समस्या का जल्द से जल्द निदान करें और नर्मदा दांए तट की मुख्य नहर मैं पानी छोड़ा जाए। जिसमें उन्होंने कहा है कि मुख्य नहर में इतना पानी छोडा जाए कि नहर में हर समय लगभग 2 फीट पानी बना रहे। इससे सिंचाई में सुविधा तो मिलेगी ही। साथ ही नहर के आसपास के पेयजल ट्यूबबेलों के जलस्तर में सुधार हो सकता है। नर्मदा दांए तट की मुख नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है जिससे गर्मी की फसलों मूंग एवं उड़द की सिंचाई प्रभावित हो रही है। जिसके चलते ग्राम पंचायत उमरिया पान में वाटर लेवल की कमी से पेयजल सप्लाई के ट्यूब वेलो मैं पानी की कमी हो गई है जिससे आम जनता को पीने के पानी एवं किसानों को सिंचाई की अत्यधिक समस्या हो रही है इस समस्या का जल्द से जल्द निदान करें एवं मुख्य नहर मैं पानी छोड़ा जाए। गौरतलब है गर्मी के चलते उमरियापान क्षेत्र में जल का स्तर काफी नीचे चला गया है। जिससे उमरियापान में ट्यूबबेलों से पेयजल की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित है। जलस्तर काफी नीचे जाने से बोर से मटमैला पानी निकल रहा है। और यही पानी वार्डों में सप्लाई हो रहा है। पिछले तीन दिनों से यह स्थिती बनी है। जिससे लोगों में जलजनित बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि मुख्य नहर में पानी छोडने से किसानों को सिंचाई में सुविधा के साथ ही ट्यूबबेलों के जलस्तर में सुधार होने पर पेयजल सप्लाई में मदद मिल सकती है। लोगों ने कलेक्टर का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षेत्र से गुजरी नर्मदा मुख्य नहर में शीघ्र पानी छोडने की मांग की है।



