चोरी लूट डकैती से दहशत में है नागरिक, स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने की मांग

मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शहर में चड्डी बनियान गिरोह सक्रिय, चोरी लूट डकैती के हो रहे प्रयास, रात्रि ग्रस्त न होने से बढ़ रही घटनाएं अपटा आप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने लगाया है। उन्होंने कहा है नागरिकों में दहशत का माहौल, नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर दिशा निर्देश देने का अनुरोध करते हुए पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश एवं पुलिस अधीक्षक कटनी से स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने की मांग।
पूर्व जिला अध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि कटनी शहर में कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लग रहा हैं पिछले एक माह में चड्डी बनियान गिरोह ने शहर के छापरवाह वार्ड में एवं शहर के बीचो-बीच बेकट वार्ड में 10 – 12 लोगों ने घर में घुसकर लूट डकैती करने का प्रयास करने का सोशल मीडिया में वीडियो देखने को मिला है शहर में घंटाघर के समीप गांधीगंज में बड़ी चोरी हुई है 9 सितंबर को तिलक कॉलेज के पास भी नागरिकों ने चोर को पकड़ा ।
पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि कटनी पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह इसलिए लग रहा है की कटनी शहर के दुबे कॉलोनी में पिछले कई वर्षों में चड्डी बनियान गिरोह के अलावा बांग्लादेशी एवं यूपी के गिरोधों द्वारा लूट डकैती कर जघन्य हत्या की गई कटनी पुलिस की असफलता रही और कोई भी अपराधी ना तो चिन्हित किए गए और नहीं पकड़े गए ।
जिसका प्रमुख कारण है कि कटनी पुलिस का रेजिडेंशियल एरिया के निवासियों से कोई संबंध नहीं है फ्रेंडली पुलिस रिलेशन नहीं होने से भी किसी भी अपराध को रोकने में सफलता नहीं मिल रही है। थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त नहीं होने से भी अपराध बढ़ रहे हैं
उन्होंने आरोप लगाया आश्चर्य की बात है कि नागरिकों ने सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया में डाला है जिसमें 10 – 12 लोग चोरी लूट डकैती प्रयासरत दिख रहे हैं जिससे नागरिकों में भारी दहशत का माहौल है अभी तक कोई भी अपराधी पकड़े नहीं जा रहे हैं अफवाहों पर पुलिस का कोई कंट्रोल नहीं है।
नागरिकों की सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने की आवश्यकता है, दिशा निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।



