मध्य प्रदेश
महाकाली उत्सव समिति काली चौक में हुई थी बैठक संपन्न
सुधांशु सोनी अध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रशांत मुखरैया बने
सिलवानी। नगर के सेठानी महाकाली उत्सव समिति काली चौक स्थित प्रांगण में मंगलवार देर शाम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सुधांशु सोनी को समिति का अध्यक्ष तथा प्रशांत मुखरैया को उपाध्यक्ष चुना गया।
कार्यक्रम में मौजूद समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई दी। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि शेष कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा किया जायेगा। बधाई देने वालों में सुशील सोनी, पप्पू यादव, सुरेंद्र चौरसिया, विकास यादव, दीपक यादव सहित ईस्ट मित्रों ने बधाई दी



