सावन के तीसरे सोमवार पर भक्तों ने किया जलाभिषेक

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। दमोह जिले के पटेरा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम बनगांव में खम्परिया परिवार के यहां एक दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ।पंडित शुभम शास्त्री ने बताया कि यदि आप अपनी हर मनोकामना पूरी करना चाहते है तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी जरूरत मंद व्यक्ति को दूध,दही,शक्कर और सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए।इस उपाय से भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न होकर मनचाहा आशीर्वाद देते है, यदि आप कड़ी मेहनत कर रहे है और उसके बाद भी मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिल रहा है,जिसकी वजह से आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे है तो सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करे।इस उपाय से आप को लाभ मिलेगा यदि भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते है ओर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते है तो सोमवार के दिन महादेव को दूध,धतूरा, आक पुष्प,गंगाजल, चंदन, अक्षत और बेलपत्र चढ़ाना चाहिए इससे महादेव प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते है।


