मध्य प्रदेश

शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में “नारी शक्ति वंदन” पर संवाद कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में सोमवार को महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरती धुर्वे की अध्यक्षता में “नारी शक्ति वंदन” विषय पर आधारित संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नारी सशक्तिकरण के महत्व एवं उसके सामाजिक प्रभावों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. दीपिका जैन ने नारी शक्ति वंदन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह महिलाओं को समाज में सम्मान और समान अधिकार दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वहीं डॉ. अभिलाषा चौरसिया ने नारी शक्ति वंदन के उद्देश्य एवं इसके आधार को विस्तार से समझाते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया।
इस संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसमें 41 विद्यार्थियों एवं 11 प्राध्यापकों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय परिवार ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button