आम आदमी पार्टी की संपन्न, संगठन विस्तार एवं नगरी निकाय चुनाव की चर्चा

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । 31 अगस्त रविवार को आम आदमी पार्टी की ब्राह्मण भवन उदयपुरा में बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें क्षेत्र के कई युवा साथियों ने भाग लिया बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि प्रदेश संयुक्त सचिव एवं रायसेन जिला प्रभारी एसपी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन विस्तार एवं नगरी निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जैसे दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 10 साल के सुशासन के बाद पूरे देश में आज एक नई राजनीतिक क्रांति की शुरुआत हुई है, जिसे देश ही नहीं पुरी दुनिया में एक नई ऊर्जा, नई क्रांति देखने को मिली । युवाओं में खासकर यह ऊर्जा आई कि हम भी राजनीति में आगे आकर देश और समाज के लिए कुछ अच्छा कर सकते है । आज गुजरात, गोवा, पंजाब, कश्मीर में जो पार्टी ने विस्तार किया है वह काबिले तारीफ है आज बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर पार्टी धीरे-धीरे पूरे देश में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ बढ़ रही है। कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र से पधारे साथियों में रायसेन जिला अध्यक्ष ओम देव पटेल, जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह राजपूत, राजेश धाकड़, खेत सिंह लोधी, शेखर रघुवंशी, प्रताप सिंह राजपूत, सुप्यारसिंह राजपूत, बबलू धाकड़, दीपेश पटेल ,अलीम खान, बलवंत धाकड़, पंकज रघुवंशी, राजा कुशवाहा, संजय धाकड़, महेश कुमार लोधी, चेतराम लोधी, सीताराम, हेमंत, नारायण सिंह, गुड्डा, तेजराम धानक, जीतेश, लोकेश, राजेश लोधी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



