मध्य प्रदेश
दुर्गा उत्सव समिति को लेकर बैठक सम्पन्न

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । देवरी के संजय नगर में श्री शिव हनुमान मंदिर में रविवार की रात्रि में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री शिव हनुमान मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय मां वैष्णो बाल मंडल उत्सव समिति द्वारा मां जगत जननी मां की स्थापना को लेकर चर्चा की गई।
जय मां वैष्णो बाल मंडल उत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश चौरसिया, उपाध्यक्ष तोरण लोधी, सदस्य महिपाल रघुवंशी, लखनलाल छींपा, रक्कू छींपा, यशवंत साहू, मिथिलेश कुमार दुबे, राजू बजाज, प्रदीप रजक नरेश शर्मा, दिनेश पाल, कमल लोधी, अंकित चौरसिया, खुमान कुशवाहा, छोटू लोधी, दीपक साहू, अंकुश जैन, धर्मेंद्र लोधी, शिवम साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवा उपस्थित रहे।




Hi i think that i saw you visited my web site thus i came to Return the favore I am attempting to find things to improve my web siteI suppose its ok to use some of your ideas