जनपद बेगमगंज को मिली बड़ी सौगात, 5.25 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक जनपद भवन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जनपद अध्यक्ष रुचि पुष्पेंद्र सिंह के दृढ़ संकल्प एवं सतत मांग पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह के प्रयासों से नवीन भवन को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, क्षेत्रवासियों ने अपने नेता रामपाल सिंह का जताया आभार।
विकास की दिशा में बेगमगंज के लिए एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है।
जनपद पंचायत अस्तित्व में आने के बाद से बना भवन जर्जर होकर गिरने की कगार पर पहुंच गया है।
भाजपा नेता जनपद अध्यक्ष रुचि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा नए भवन निर्माण का बीड़ा उठाते हुए पूर्व मंत्री रामपाल सिंह से की गई निरंतर मांग पर उनके द्वारा लिए गए दृढ़ संकल्प और सतत प्रयासों के फलस्वरूप बेगमगंज जनपद पंचायत के नवीन भवन निर्माण के लिए ₹5 करोड़ 25 लाख 67 हजार रुपये की लागत से बनने की सौगात मिली है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के द्वारा उक्त मांग मंजूर किए जाने के बाद विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है।
जिससे लंबे समय से लंबित यह जनहितकारी मांग अब मूर्तरूप लेने जा रही है।
नवीन भवन निर्माण से न केवल जनपद पंचायत के अंतर्गत सभी 65 ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी, बल्कि ग्रामीणों को एक सुव्यवस्थित, सुसज्जित और आधुनिक सुविधायुक्त भवन मिलेगा।
यह महत्वपूर्ण उपलब्धि रामपाल सिंह द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान तथा ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के समक्ष बार-बार इस मांग को प्राथमिकता से रखने के परिणामस्वरूप संभव हो सकी है।
क्षेत्रवासियों एवं सभी 65 ग्राम पंचायतों के सरपंचों, उपसरपंचों, पंचों एवं जनपद सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री रामपाल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विकास पुरुष एवं जननेता बताते हुए, जनभावनाओं के सच्चे संवाहक ओर हर समय क्षेत्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए सक्रिय रहने वाला सच्चा हितेषी बताया।
इस उपलब्धि पर आज जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने रामपाल सिंह पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया।



