मध्य प्रदेश

हरदा की घटना के विरोध में क्षत्रियों ने दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बेगमगंज- सुल्तानगंज के द्वारा हरदा जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा राजपूत समाज की छात्रावास में बच्चियों पर किए गए लाठी चार्ज एवं करणी सेना के शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगो पर बर्बरता पूर्ण अत्याचार के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सौरभ मिश्रा को दिया।
क्षत्रिय महासभा के दर्जनों कार्यकर्ता हरदा पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एसडीएम सौरभ मिश्रा को दिए गए ज्ञापन में 12 जुलाई को हरदा जिले में राजपूत समाज के छात्रावास में बच्चियों पर लाठीचार्ज का विरोध एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे करणी सेना के लोगों पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए अत्याचार का तीखा विरोध करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस की बर्बरता से करणी सैनिकों को गंभीर चोटें आई हैं और करणी सेना के वाहनों को पुलिसकर्मियों द्वारा छतिग्रस्त भी किया गया है । इसके अतिरिक्त छत्रिय समाज के छात्रावास में रह रही छात्राओं को पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज करके अमानवीय कृत्य किया है ।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए, घायल करणी सेनिकों को उचित मुआवजा दिया जाए।
यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो क्षत्रिय महासभा सम्पूर्ण प्रदेश में आगामी समय में प्रांत व्यापी नहीं बल्कि राष्ट्र व्यापी आंदोलन करेगी।

Related Articles

Back to top button