मध्य प्रदेश

कोरोना से बेसहारा बच्चों को अनुग्रह राशि दिलाने में मदद करेगा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
कोरोना महामारी की चपेट में आने से जिन बच्चों के सिर से मां बाप का साया उठ गया था। उन बेसहारा बच्चों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन शासन से अनुग्रह राशि की मदद दिलाकर सहारा बनेगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव संगीता यादव ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में कोविड-19 संक्रमण से हुई मृत्यु के संबंध में अनुगृह राशि जरूरतमंद बच्चों को दिलाने की भरसक कोशिश की जाएगी। यहां प्राप्त आवेदनों की समीक्षा किए जाने के लिए सचिव एवं मजिस्ट्रेट श्रीमती संगीता यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन ए.डी.आर. सेंटर में किया गया। बैठक में जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं कलेक्टर रायसेन अरविंद दुबे के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य हो कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कोरोना महामारी से माता, पिता या माता-पिता दोनों की मृत्यु के कारण बेसहारा बच्चों एवं कोरोना महामारी से मृत व्यक्ति के आश्रितजनों को भी शासन के द्वारा अनुग्रह (सहायता राशि) प्रदान किये जाने के संबंध में प्राधिकरण ऐसे व्यक्तियों का प्रकरण तैयार कर उन्हें अनुग्रह राशि दिलाने में समन्वय की भूमिका अदा कर रहा है। इसीलिए ऐसे आश्रित एवं उनके परिजन व ऐसे बच्चे जो अनुग्रह राशि प्राप्त करना चाहते हैं। कलेक्ट्रेट कार्यालय , रायसेन या कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन में संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button