मध्य प्रदेश

डीजल पेट्रोल के दामों में लगी आग, जमीनों, प्लाटों की कीमत भी बढ़ी

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
देश में चाहे खाने पीने की चीजों हो अथवा किसानों के खाद बीज कीटनाशक कृषि उपकरण से लेकर पेट्रोल डीजल के बाद जमीन प्लॉटों की कीमत पर कमर तोड़ महंगाई डायन की मार पड़ी है।जिससे किसान, वाहन चालकों और गाड़ी मालिकों पर दोहरी मार पड़ने लगी है।उप पंजीयक कार्यालय रायसेन के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जमीन प्लाटों की रजिस्ट्री में 15 से 20 फीसदी स्टांप शुल्क बढ़ चुका है।
11 दिनों में 13 बार बढ़े डीजल पेट्रोल के दाम….सरकारें बनीं खामोश
रायसेन शहर सहित रायसेन जिले में पिछले 11 दिनों में पेट्रोल पंपों पर 13 बार उनकी कीमतों में उछाल आया है। जहां पेट्रोल के दाम 6.98 और डीजल के दामों में 6.51 रुपये बढ़ गए हैं।लोगों का कहना है कि एक बार जो खाद्य तेलों खाने पीने की चीजों व अन्य जरूरतमंद वस्तुओं चीजों डीजल पेट्रोल के दाम यदि एक बार बढ़ जाते हैं तो दोबारा से उनकी कीमतें भी कम नहीं होती हैं। केंद्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ सरकारें भी महंगाई पर शिकंजा कसने के मामले में खामोश नजर आ रही हैं।
टोल टैक्स नाकों पर अब सफर भी हुआ महंगा….
रायसेन जिले को चारों दिशाओं में जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 69 जबलपुर जयपुर 12, नेशनल हाईवे 146, सागर भोपाल स्टेट हाइवे सिलवानी गाडरवारा नरसिंहपुर स्टेट हाइवे पर वाहन चालकों और वाहन मालिकों को 7 फीसदी अधिक वाहन टैक्स चुकाना पड़ रहा है। भारतीय राष्ट्रीय प्राधिकरण दिल्ली से गाइडलाइन नेशनल हाईवे अथॉरिटी मप्र को जारी भी कर दी है।टोल टैक्स की दरें बढ़ने से सबसे ज्यादा असर छोटे वाहन मालिकों की जेबों पर पड़ने लगा है। बड़े वाहनों की तुलना में यह कम होगा। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सरकारें वाहन निकासी पर टोल टैक्स तो बढ़ा रही है। लेकिन सड़कों की हालत खराब है उसे ठीक कराने में किसी की कोई रुचि नहीं है।
नेशनल हाईवे, स्टेट हाइवे सागर भोपाल रोड की जमीनें सबसे महंगी….
कलेक्टर की गाइड लाइन 1 अप्रैल से लागू हो चुकी है। 60 चिन्हित क्षेत्रों में जमीन प्लॉटों के दाम बढ़े हैं। उप पंजीयक मिथिलड़ा मसीह ने बताया कि नेशनल हाईवे 146,भोपाल सलामतपुर विदिशा हाइवे, नेशनल हाईवे 12 और नेशनल हाईवे 69, स्टेट हाइवे भोपाल सागर मार्ग पर इस बार जमीन प्लॉटों के दाम गाइड लाइन के मुताबिक 15 से 20 प्रतिशत बढ़े हैं।सर्विस प्रोवाइडर महेश श्रीवास्तव देवेंद्र शर्मा, अनिल अन्नू श्रीवास्तव, रफत खान, आरिफ खान, उदयराय, रामकुमार साहू ने बताया कि जमीन प्लॉटों के दामों में काफी उछाल आया है। जिससे रजिस्ट्री कम हो ने लगी है।डीजल पेट्रोल की कीमतों में भारी व्रद्धि हुई है।

Related Articles

Back to top button