जन्मशताब्दी और अखंड दीप शताब्दी वर्ष कार्ययोजना पर जिला स्तरीय संगोष्ठी गोष्ठी सम्पन्न

गैरतगंज । शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में अखिल विश्व गायत्री परिवार की रायसेन जिला स्तरीय कार्यकर्ता संगोष्ठी गायत्री शक्तिपीठ गैरतगंज में 24 अगस्त रविवार को संपन्न हुई।
ग्राम सेमरा से पधारे परिजनों द्वारा प्रज्ञा गीत, अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुई
जिला स्तरीय संगोष्ठी में परम वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी 2026 एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष की 5 वर्षीय कार्ययोजना पर विस्तृत मार्गदर्शन शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी टोली के टोली नायक रामचन्द्रजी गायकवाड़ द्वारा प्रदान किया गया।
टोली में शांतिकुंज प्रतिनिधि रूद्रगिरि गोस्वामी द्वारा सत्संकल्प पाठ की विस्तृत व्याख्या कर परिजनों को प्रेरित कर शताब्दी गीत और उसकी प्रेरणाओं से अवगत करवाया गया। भोपाल से अशोक सक्सेना जी उपजोन सह समन्वयक भी उपस्थित रहे। एवं रायसेन जिले से सभी तहसीलों से लगभग 115 परिजनों की उपस्थित रही।
इस दौरान जन्मशताब्दी संकल्प पत्र भरवाए गए। जिसे श्रद्धापूर्वक परिजनों द्वारा संकल्प लेते हुए आगामी आयोजनों में समय दान के साथ ही रायसेन जिले से जन्मशताब्दी वर्ष में 10,00,000 (दस लाख रु.) युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार को अंशदान प्रेषित करने का संकल्प लिया गया। साथ ही शांतिकुंज हरिद्वार में आगामी जनवरी और नवंबर 2026 में आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा आगरा में वंदनीय माताजी के स्मारक, 5 केंद्रीय कार्यक्रमों के साथ ही वर्ष 2030 में 108 स्थानों पर आयोजनों की प्रारंभिक जानकारी, मंडलों के गठन, संगठन की रीति नीति,
पधारे हुए सभी परिजनों का आभार प्रदर्शन गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी रामकुमार पचौरी द्वारा किया गया । एवं गोष्ठी संचालन जिला समन्वयक बबली धाकड़ द्वारा किया गया। कार्यकर्ता संगोष्ठी के साथ-साथ पौधारोपण भी शांतिकुंज से पधारे टोली एवं समस्त जिले से पधारे परिजनों द्वारा पौधारोपण किया गया।



