जिला लोधी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान मार्गदर्शन ग्राम मड़ई में आज

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में अखिल भारतीय जिला लोधी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन ग्राम मड़ई में किया जायेगा। सिहोरा खितौला निवासी पूर्व पार्षद बिहारी पटैल ने जानकारी देते हुये बताया कि सोमवार को ब्लॉक मझोली अंतर्गत आने वाले ग्राम मड़ई में सुबह 11 बजे से लोधी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान जिला लोधी महाउत्स्व एवं प्रतिभा सम्मान मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन, ग्राम मड़ई में किया जायेगा।।
इस आयोजन में युवाओं का प्रतिभा सम्मान एवं अखिल भारतीय लोधी कर्मचारी संघ जबलपुर महाउत्स्व कार्यक्रम में 10 एवं 12 वीं के छात्रों का प्रतिभा सम्मान किया जायेगा! इस आयोजन के मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र सिंह लोधी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मध्यप्रदेश शासन के साथ अध्यक्ष जालम सिंह पटैल, प्रदेश अध्यक्ष लोधी महासभा एवं पूर्व राज्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन मुख्य मार्गदर्शन लोकेश कुमार लिल्हारे, आईआरएस कमिश्नर जीएस टी जॉन जबलपुर प्रमुख अतिथि साक्षी लोकेश लिल्हारे डायरेक्टर छू लो आसमान किसने रोका है!
इन इन की उपस्थिति में होंगे। कार्यक्रम संयोजक समिति रतन सिंह सरपंच ग्राम पंचायत मड़ई
सम्मानित अतिथि, जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष सहित क्षेत्रीय मुख्य संयोजक एवं सम्मानित गणों की उपस्थिति में किया जायेगा।



