जिला पंचायत सीईओ ने समीक्षा के दौरान एक सचिव को किया निलंबित, एक को सेवा समाप्ति का नोटिस

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जिला पंचायत की सीईओ उन्मुख प्रशिक्षण के बाद जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल हुई और एक्शन मूड में नजर आए जहां उन्होंने विभिन्न अनीयताओं के चलते एक सचिव को निलंबित किया वही एक को सेवा समाप्ति का नोटिस थमा दिया।
उन्होंने समीक्षा के दौरान मनरेगा योजना अंतर्गत मानव दिवस लक्ष्य की प्राप्ति, निर्माण कार्य, आगनवाड़ी भवन
पंचायत भवन,प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास पूर्णता की प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत पंचायतों मे बनाए जा रहे स्वच्छता परिसरों की पूर्णता की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कोकलपुर सचिव दयाराम यादव को मनरेगा योजना में लक्ष्य अनुरूप मानव दिवस अर्जित नहीं किए जाने, पीएम आवास योजना में आवास की प्रगति अत्यंत कमजोर होने से निलंबित किया गया। वहीं खैरी ता. चौका जीआरएस राजा लोधी को पीएम आवास में धांधली करने के कारण सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। जिला पंचायत के सीईओ के एक्शन मूड की चर्चा चहूं और हो रही है दो पर गाज गिरने से बाकी सचिवों में हड़कंप मचा हुआ है।
समीक्षा बैठक में सीईओ जिला पंचायत अंजू पवन भदोरिया, सीईओ जनपद पंचायत आशीष जोशी, ईई
आरईएस, जिला पंचायत के समस्त शाखा प्रभारी , जनपद पंचायत के समस्त सब इंजीनियर, सहायक यंत्री, समस्त सचिव, जीआरएस , सीडीपीओ,
बीआरसीसी , जिला आजीविका मिशन प्रबंधक आदि उपस्थित थे।



