मध्य प्रदेश

रुक जाना नहीं परीक्षा जा रहें छात्रा को छोड़ने दमोह आ रहे बाइक चालक युवक की मौत, छात्रा की हालत गंभीर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिस्नाखेड़ी तिराहा के समीप बाइक सवार युवक रुक जाना नहीं परीक्षा में शामिल करने के लिए बहन को लेकर दमोह रहा था, जहां बाइक सवार शिवम पिता लखन चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी जबेरा कक्षा 12 वीं की बहन मोहिनी पिता राजेश चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी पौड़ी को दमोह परीक्षा में शामिल कराने के लिए आ रहा था, जहां बिस्नाखेबी के समीप एक ट्रक की साइड से टक्कर लग जाने पर युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई, वहीं कक्षा 12वीं की छात्रा का इलाज दमोह जिला अस्पताल में जारी है। मौके पर 108 पहुंची थी जो दोनों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लेकर आई थी, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी नोहटा अरविंद सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली। इधर दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को भी इस हादसे की खबर लगते तत्काल सिविल सर्जन सहित अधिकारियों को छात्र के बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया।

Related Articles

Back to top button