क्राइम
गाड़ी लगाकर चोर भर ले गए इलेक्टिकल्स दुकान का सामान
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सांईखेड़ा । सांईखेड़ा गांव में बीती रात को श्री सीताराम मंदिर के पास संचालित श्रीराम इलेक्ट्रिकल्स मोटर बाईंडिंग की श्रीराम लोधी निवासी ग्राम भोडिया की दुकान को चोरों ने रविवार सोमवार कि रात्रि को निशाना बनाया । चोर दुकान में सुधार कार्य करने वाली सामग्री सहित कई मोटर, मोटर पंप पंखे आदि सामग्री चोर गाड़ी में भर ले गए।
जिसकी जानकारी दुकान संचालक को दुकान आ कर लगी दुकान का ताला खुला हुआ मिला, शटर उठाया तो सारा सामान गायब था जिसकी सूचना सिलवानी थाने को पहुंच कर दुकान संचालक द्वारा सूचना दी गई। जिसकी जांच सिलवानी पुलिस द्वारा की जा रही है, ग्राम में जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे हैं। जिसमे दुकान के पास चार पहिया वाहन देखा जा रहा है।



