मध्य प्रदेश

प्रतियोगिताओं मे पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया एवं राष्ट्रीय हपकिडो बाक्सिंग खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद पुरम में 66 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा खेलकूद आर्चरी और मिनि गोल्फ प्रतियोगिता एवं विद्या भारती द्वारा अखिल भारतीय प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, और कहा कि शिशु मंदिर में आकर मैं धन्य हो गया , बहुत ही सुन्दर ,स्वागत ,मां सरस्वती की वंदना ,भारत माता का जयघोष , आदि से मन प्रसन्न हो गया, पुराने समय में शिक्षा की ऐसी सुविधा नहीं थी पहले स्कूल जाते समय हम लोगों को घर से बिछाने के लिए फट्टी ले जाना पड़ती थी लेकिन आज के समय सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा से लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जिससे आज शिक्षा का क्षेत्र अत्यधिक बढ़ रहा है।और श्री मोदी द्वारा अब मेडिकल की पढ़ाई हिंदी माध्यम से शुरू कराई है जिससे हिंदी माध्यम के भैया बहिन भी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शिशु मंदिर शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी देने का काम करता है, इस अवसर पर हपकिडो बाक्सिंग प्रतियोगिता प्रारंभ करने की घोषणा की।
सत्र 2022-23 की खेल प्रतियोगिताओं में कुल 350 भैया बहिन शामिल हुए, जिसमें गोल्ड 94, रजत 09, कांस्य 13 कुल 116 पदक प्राप्त करके विजेता रहें । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां भगवती का पूजन अर्चन कर किया।कार्यक्रम का संचालन हनुमान बाग के प्राचार्य जयप्रकाश तिवारी ने एवं भूमिका विवेकानंदपुरम विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश शर्मा ने रखी, आभार व्यक्त हपकिडो बाक्सिंग प्रदेश सचिव सागरमल गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रामपाल सिंह के अलावा सुरेश ताम्रकार, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, विवेकानंद शिक्षा परिषद अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, सदस्य राकेश भार्गव, विकास खंड शिक्षाधिकारी नारायण दास साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button