मध्य प्रदेशव्यापार

खाद्य तेलो के अचानक भाव बढने से गरीब की थाली मे सब्जी हुई बेस्वाद

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इन दिनों मंहगाई ने आम गरीब व मध्यम वर्ग की कमर तोडकर रख दी है एक तो बाजारो मे हरी सब्जियो के तेवर कुछ ज्यादा ही नखरे लिये हुए है तो इस समय मंहगाई के दौर मे उनके रेट भी आसमान छू रहे है जिससे लोग बैसे ही परेशान चल रहे थे इसी बीच कहते है की करेला और नीम चढा, इस कहावत को हालिया अचानक बढे खाद्य तेलो के बेजा भाव ने और हवा दे दी है इससे गरीब की थाली से स्वाद ही गायब हो गया है इस अचानक व अप्रत्याशित मंहगाई से गरीब और मध्यम वर्ग की सिसकी निकल गई है देश की केंद्र व राज्य सरकारो को गरीबो के हित में मंहगाई शीघ्र कम करना चाहिये जिससे गरीबो के मुंह का निवाला न छिन सके।

Related Articles

Back to top button