क्राइम
पुलिस बल और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से दो घंटे में ही मिली चोरी हुई बाइक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मां वीरासन देवी दरबार में नव वर्ष में 3 दिवसीय मेला लगा है जिसमें पुलिस बल और जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से एक अच्छी सुरक्षा व्यवस्था है। जिसका एक उदाहरण आज देखना को मिला।
शैलेंद्र सिंह गौड़ ग्राम अतरिया की गाड़ी नबर MP20 NY 3927 दोपहर में चोरी हो गई।
जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल, जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों ने सक्रियता से गाड़ी की खोजबीन किया जिसके परिणाम स्वरूप 2 घंटे में ही गाड़ी सुरक्षित मिल गई।
जिसमें भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सोनू दुबे, सरपंच द्रौपदी बहादुर, सचिव रामचंद्र यादव, चौकी प्रभारी विष्णुशंकर जायसवाल, पुलिस आरक्षक अतुल शर्मा, सहित पुलिस बल , पुरुषोत्तम सिंह हेमरे, मुकेश सिंह मार्को का सहयोग रहा।



