जेल में बंदियों से मिलाई बंद: कोरोना के चलते 31 मार्च 2022 तक कैदियों के मिलने पर लगाई रोक

सिर्फ मोबाइल फोन पर बात कर सकेंगे परिजन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर जिला जेल पठारी में बंद कैदियों की मुलाकात पर जेल प्रशासन ने एक बार फिर प्रतिबंध लगा दिया है। आगामी 31 मार्च 2022 तक बंदियों के परिजन जिला जेल में मुलाकात नहीं कर सकेंगे। जेल प्रबंधन
ने परिजनों की सुविधा के लिए मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए हैं। अब 31 मार्च तक जेल में बंद कैदियों के परिजन फोन से ही बात कर सकेंगे। मध्यप्रदेश शासन जेल विभाग ने नोवल कोरोना वायरस बीमारी की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए जेलों में बंदियों को उनके परिजनों, निकट संबंधियों एवं मित्रों से दी जाने वाली मुलाकात सुविधा 31 मार्च 2022 तक प्रतिबंधित कर दी है। इस दौरान किसी भी बंदी को मुलाकात की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जायेगी।
टोल फ्री नम्बर किया जारी…..
जिला जेल पठारी के अधीक्षक केके तिवारी ने बताया कि इस अवधि में बंदियों के परिजन जिला जेल पठारी के मोबाइल फोन नं. 94254 21619 पर अपने बंदी से बात कर सकेंगे। बंदियों से ई-प्रिजन पर रजिस्ट्रेशन कर आगामी दिवस में ई-मुलाकात की जा सकेगी।



