मध्य प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण टेकापार गढ़ी का भूमिपूजन

मप्र लघु वनोपज संघ अधोसंरचना विकास के तहत 7 लाख 55 हजार की राशि हुई मंजूर
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
विकास कार्यो के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य भी प्राथमिकता से किए जा रहे हैं।सांची विधानसभा क्षेत्र में चहुमुंखी विकास के लिए पहिया थमने नहीं दिया जाएगा। यह बात साँची विस क्षेत्र के वरिष्ठ बीजेपी विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने तहसील गैरतगंज के टेकापार गढ़ी में सामुदायिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में बुधवार को दोपहर बाद कही।इस मौके पर डीएफओ अजय कुमार पांडेय, गढ़ी वनरेंजर रजनीश शुक्ला ,अशोक ठाकुर, सोनू मीणा जनप्रतिनिधि ,अधिकारी कर्मचारी मौजूद हुए।
वन परिक्षेत्र गढ़ी के अंतर्गतग्राम टेकापार गढ़ी में लघु वन उपज संघ अधोसंरचना विकास के अंतर्गत तेन्दूपत्ता मद से स्वीकृत किए गए 7 लाख 55 हजार रू की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा विकास कार्यो के साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य भी प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। इस सामुदायिक भवन के बनकर तैयार हो जाने के बाद ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एव्। अन्य कार्यक्रमों के आयोजन हेतु बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कहा कि इस सामुदायिक भवन का निर्माण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो।यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से भी निर्माण कार्य भी निगरानी करने के लिए कहा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत है। कोरोना महामारी के दौर में भी क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए गए हैं। जिले के साथ ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार द्वारा कोरोना महामारी के कारण प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेण्डर योजना, आयुष्मान भारत निरामयम, मुख्यमंत्री बाल कल्याण सहित कई योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि दान देने वाले ठाकुर का आभार भी व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button