मध्य प्रदेश

कलेक्टर के प्रयास से महाराष्ट्र में फंसे श्रमिकों की हो रही सुरक्षित वापसी

गुरुवार शाम तक कटनी पहुंचने की संभावना
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के अंतर्गत अलेश्वर गांव में काम के सिलसिले मे गए कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के लगभग 20 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के प्रयास रंग लाए, जिसकी बदौलत श्रमिकों की सकुशल घर वापसी होने जा रही है।
ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम जिर्री एवं अन्य ग्रामों तक यह खबर पहुचने के बाद श्रमिकों के परिजनों में खुशी का माहौल है, और वे महाराष्ट्र के धाराशिव जिले गए अपनें परिजनों से मिलनें व्यग्र और आतुर है। श्रम पदाधिकारी केबी मिश्रा ने बताया की सभी श्रमिक संभवतः आज रात महाराष्ट्र के अहमदनगर स्टेशन से कटनी के लिए ट्रेन में बैठेंगे । इस ट्रेन की यहां कटनी रेल्वे स्टेशन में गुरूवार शाम तक पहुंचनें की संभावना है।
बता दे ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम जिर्री एवं अन्य ग्रामो के श्रमिक गन्ना कटाई के लिए महाराष्ट्र लें गये थे। इन श्रमिकों के फंसे होने की जानकारी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को मिलते ही उन्होंने तत्काल महाराष्ट्र के धाराशिव जिला प्रशासन से संपर्क के साथ -साथ पत्राचार भी किया। कलेक्टर ने इन श्रमिकों के सुरक्षित वापसी कार्य का दायित्व जिला श्रम पदाधिकारी केबी मिश्रा को सौंपा । इसके बाद कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के प्रयास फलीभूत हुए और जिर्री सहित अन्य गांव के वहां अलेश्वर गांव में मुसीबतजदा सभी श्रमिकों की सकुशल घर वापसी होने जा रही है ।
केबी मिश्रा ने बताया की वर्तमान में कोहरा और मौसम की वजह से अगर ट्रेन के समय में परिवर्तन नहीं हुआ तो श्रमिकों की गुरूवार शाम तक वापसी की संभावना है।

Related Articles

Back to top button