एक राजस्व अधिकारी के फंसे सवा करोड़ रुपये, बड़ी रकम फँसने से अधिकारी बेहद चिंतित चर्चाओं का बाजार गर्म
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन।
रायसेन। सांची रोड सेंट फ्रांसिस कान्वेंट सीनियर हासे रायसेन के नजदीक एक शॉपिंग मॉल में यहां पदस्थ एक राजस्व अधिकारी की लगभग सवा करोड़ की शेयर की रकम उलझी हुई है। जिससे वह बेहद परेशान हैं। इस राजस्व अधिकारी की बड़ी रकम फसने की बात का मामला इन दिनों रायसेन शहर के बाजारों में जनचर्चा का विषय बना हुआ है।
आखिर काली कमाई का राज क्या है…
यह राजस्व विभाग के अधिकारी रायसेन में एक बार नायब तहसीलदार, फिर अतिरिक्त तहसीलदार बाद में तहसीलदार से पदोन्नति लेकर राहतगढ़ एसडीएम बनकर चले गए।एक बार फिर से रायसेन में एसडीएम बनकर पदस्थ होकर जमकर मलाई काट रहे हैं। भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि यह महाशय मीठी मीठी बातों के मोहजाल में फंसाकर बिना मोटी रकम लेकर ही जरूरी मतलब की फाइलें निपटा देते हैं। वरना नियम कायदों का हवाला देकर लोगों को चलता कर देने में काफी माहिर हैं। मंत्री सांसद से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों की चापलूसी चमचागिरी और आवभगत में काफी आगे हैं।जिनके विभाग में गरीबों की बीपीएल राशन कार्ड की फाइलें धूल खा रहीं हैं।गरीबों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का रत्ती भर फायदा नहीं मिल पा रहा है। जिससे वह कामकाज के लिए रोजाना इधर उधर भटकते रहते हैं। इसके अलावा आवास के पट्टे भी इनके द्वारा नहीं बनाए जा रहे हैं। सैकड़ों आवेदन फाइलों में बंधे धूल खा रहे हैं।
इतना ही नहीं वह राजस्व विभाग के अधिकारी द्वारा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारियों पर दबाव डालकर इसी शॉपिंग मॉल से जरूरतमंद सामग्री खरीदने हर महीने दबाव बनाया जा रहा है। ताकि उनके शेयर की फंसी रकम जल्द से जल्द कुछ हद तक वापस जेबों में आ सके। लोगों की जुबां पर बस एक ही चर्चा है कि आखिर काली कमाई किस तरह से ठिकाने लग भी जाती है। जैसा रुपया आएगा जाएगा भी जल्दी। बस मेहनत की कमाई ही उसके पास रहती है। यह कड़वी सच्चाई भी है। रायसेन शहर के एक वरिष्ठ समाजसेवी कालोनाइजर की मॉल की बिल्डिंग खरीदी की रजिस्ट्री तो झटपट करवा ली गई।लेकिन रजिस्ट्री के बाद लगभग 50 लाख रुपये की रकम फंस गई है।
Частный самолет Embraer Legacy 450 (Эмбраер Легаси 450) – SkyRevery – подробнее на нашем сайте skyrevery.ru
Аренда частного самолета с экипажем в компании SkyRevery – это выбор тех, кто ценит свое время и живет по своему расписанию!
Аренда частного самолета помогает экономить самый важный ресурс – время. Арендовав частный самолет, именно Вы решаете, когда и куда полетите. Для выполнения чартерных рейсов мы предлагаем частные самолеты иностранного производства, гарантирующие высокий уровень комфорта и безопасности полета. Внимательные бортпроводники и высокопрофессиональные пилоты сделают Ваш полет максимально приятным и удобным.
Когда Вам нужна аренда самолета срочно, мы можем организовать для Вас вылет по готовности от 3 часов с момента подтверждения.