अमन चैन और भाईचारे के साथ मनाए ईद ए अजहा पर्व

उमरियापान थाना प्रागंण में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अगामी त्यौहार ईद -ए-अजहा ( ईदुज्जहा ) बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को उमरियापान थाना प्रागंण में सरपंच अटल ब्यौहार, थाना प्रभारी दिनेश तिवारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्यजन, पत्रकार बंधु एवं मुस्लिम समुदाय के लोगो की उपस्थिति में अगामी त्यौहार को लेकर चर्चा की गई। थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बकरीद पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने कहा कि त्यौहार खुशी और उल्लास का प्रतीक होता है। गणमान्यजनों ने कहा कि यहां सभी धर्म के लोग एकजुट होकर त्यौहार मनाते है। थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने कहा कि बकरीद पर्व अमन-चैन और भाई -चारे के साथ मनाने की अपील की है। बैठक में सरपंच अटल ब्यौहार, मास्टर शिवकुमार चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, सुखदेव चौरसिया, ललित गौतम, वंशरूप चौरसिया, शैलेन्द्र पौराणिक, अब्दुल शेख, मुस्ताक आबिद शाह, सिद्धार्थ दीक्षित, स्वतंत्र चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, मोहम्द सलीम शेख, जब्बार शेख, बाफाती भाईजान, अजीम, सुशील मिश्रा, राकेश यादव, पत्रकार सतीश चौरसिया सहित पुलिस स्टाफ़ उपस्थित रहें।



