धार्मिक

ईद मिलादुन्नबी : सड़क के गड्डो को मुरम से भरकर व अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर मनाया

रिपोर्टर : अबरार अहमद
बम्होरी । कस्बा बम्होरी में ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। वही मुस्लिम समाज ने आम रास्ते के गहरे गड्डो को मुरम से भरकर व शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करते हुए मनाया । इस रास्ते पर गड्डो की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती थी।
इस मौके पर मुस्लिम समाज के सदर सैयद मोहम्मद लुकमान एडवोकेट, हाजी मो‌ नफीस पटेल, पूर्व सरपंच चांद मंसूरी, मोहम्मद साकिब पटेल, मुस्लिम त्योहार कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इसरार पटेल, उप सरपंच हाफिज मोहम्मद अकरम, पूर्व उपसरपंच मोहम्मद अबरार मौलाना, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद शमी मंसूरी व थाना प्रभारी आर के चौधरी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button